500+ पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द)- Synonyms in Hindi

नमस्ते मित्रो आप सभी का हमारे ब्लॉग Hindi-English.net में स्वागत है. आज के “पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द)- Synonyms in Hindi” आर्टिकल में हम सभी छात्रों के लिए एक व्याकरण या हिंदी भाषा के विषय में मजेदार जानकरी लेके आये है, जिसमे सभी readers को बहोत ही मजा आएगा और नयी जानकरी प्राप्त होगी।

आपको पता ही होगा की इस Blog में आपको ज्यादातर Information हमारी राष्ट्रिय भाषा हिंदी में मिलेगी जिससे सभी लोगो को समजने में आसानी होगी, लेकिन यहाँ आपको Technology के Related कुछ Information English भाषा में भी प्राप्त होगी। पर हम यहाँ सही आर्टिकल में बहोत ही सरल अंग्रेजी का उपयोग करते है जिससे आप आसानी से समज सके.

आपको हमारे द्वारा दियी गयी जानकरी पसंद आती है, तो आप नीचे Comment करके हमें बता सकते हैं. इससे हमें नयी नयी Post लिखने में जरूर प्रोत्साहन मिलेगा, तो हम आपके लिए नयी नयी जानकारी रोज लाते रहेंगे। अगर आपको हिंदी भाषा में कोई विशेष जानकारी चाहिए तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं, हम हमारे ब्लॉग में उस Information को हिंदी में जरूर प्रकाशित करेंगे।

Also Read- आधुनिक का विलोम शब्द- Adhunik Ka Vilom Shabd

Contents hide
1 उपयोगी हिंदी पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द- Useful Synonyms in Hindi

उपयोगी हिंदी पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द- Useful Synonyms in Hindi

अगर आप अभी पढ़ रहे है या किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके बहुत काम आने वाली है। यहां हमने आपको 500 से अधिक हिंदी पर्यायवाची शब्द या Hindi synonyms दिए हैं, जो आज सभी प्रकार के छात्रों के लिए Exam में सबसे महत्वपूर्ण साबित होते है।

हिंदी भाषा सबसे कठिन भाषा में से एक है और इसका व्याकरण सीखना भी सभी छात्रों के लिए बहुत कठिन होता है, लेकिन अगर आप इसकी तुलना अंग्रेजी भाषा से करें तो अंग्रेजी व्याकरण भारत की सभी भाषाओं की तुलना में बहुत आसान है। लेकिन फिर भी भारत में सभी को अंग्रेजी भाषा ज्यादा कठिन लगती है, लेकिन अंग्रेजी हिंदी और संस्कृत भाषा से कहीं ज्यादा आसान है।

हिंदी भाषा के व्याकरण में पर्यायवाची (समानार्थी) शब्द या विलोम शब्द बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह Topic आपको जबतक आप पढाई करते है तब सभी कक्षा में देखने को मिलेगा। अगर आप एक बार इसे पूरी तरह से समज जायेंगे तो आपको भविष्य में इसको समझने की जरुरत नहीं होगी, क्यों की आपको यह हमेशा याद रहेंगे। चलिए तो सबसे पहले इसकी परिभाषा देखते है, जिससे आपको इसके बारेमे Basic जानकरी प्राप्त हो जाये।

समानार्थी शब्द की परिभाषा (Definition of a synonym)

इन शब्दों की परिभाषा की बात करे तो यह शब्दों की संरचना अलग-अलग होती है पर उनके अर्थ एक जैसे होते है. उदाहरण के तौर पर अग्नि जिसके पर्यायवाची शब्द आग और ज्वाला होते है, यह तीनो शब्द दिखने में आपको अलग अलग लगेंगे पर सभी का अर्थ एक जैसा होता है.

“अ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “AA”)

  • अतिथि= मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
  • अमृत= सुरभोग, सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक
  • अग्नि= आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि
  • अनुपम= अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य
  • अर्थ= हय, तुरठ, वाजि, घोडा, घोटक
  • असुर= यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर
  • अलंकार= आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
  • अहंकार= दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
  • अतिथि= मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
  • अर्थ= धन, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
  • अश्व= हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव
  • अंधकार= तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
  • आँख= लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
  • आकाश= नभ, गगन, यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
  • आनंद= हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्‍नता, आह्वाद, प्रमोद, उल्लास
  • आश्रम= कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा
  • आम= रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार
  • आंसू= नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
  • आत्मा= जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
  • अंग= अंश, अवयव, हिस्सा, भाग।
  • अभिमान= अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मल्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान
  • अरण्य= जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन
  • अनी= कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी
  • ऑगन= अँगना, अजिरा, प्राइगण।
  • अनादर= अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।

“इ, ई, उ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “E and Uu”)

  • इन्द्र= सुरेश, अमरपति, वज़धर, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहृत, यासव
  • इन्द्राणि= इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
  • ईश्वर= परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईइश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
  • इच्छा= अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृह्या, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
  • उपवन= बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन
  • उक्ति= कथन, वचन, सूक्ति
  • उग्र= प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
  • उचित= ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, तर्कसंगत, योग्य
  • उच्छृंखल= उद्ंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
  • उजड्ड= अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्ंड, निरकुंश
  • उजला= उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
  • उजाड= जंगल, बयावान, वन
  • उजाला= प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
  • उत्कष= समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढती, उठान
  • उत्कृष्ट= उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढिया, उम्दा
  • उत्कोच= घूस, रिश्वत
  • उत्पति= उद्रम, पैदाइश, जन्म, उद्धव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
  • उद्धार= मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
  • उपाय= युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्र, प्रयत्र
  • ऊधम= उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी

“ए, ओ, औ, ऋ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ae, Ao, Au and Ru”)

  • ऐक्य= एकत्व, एका, एकता, मेल
  • ऐश्वर्य= समृद्धि, विभूति
  • ओज= तेज, शक्ति, बल, वीर्य
  • ओंठ= ओछ्ठ, अधर, होठ
  • औचक= अचानक, यकायक, सहसा
  • औरत= स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली
  • ऋषि= मुनि, साघु, यति, संन्‍यासी, तत्वज्, तपस्वी

Also Read- 41+ जंगली जानवरों के नाम- Wild Animals Name In Hindi and English

“क, ख” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ka and Kha”)

  • कमल= निलन, अर व द, उ पल, अ भोज, तामरस, पु कर, महो पल, वनज, सरिसज, राजीव, प , पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पु डर क, इ द वर
  • किरण= गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा
  • कामदेव= मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पषक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्‍्मथ
  • कपड़ा= मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान
  • कुबेर= कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज
  • किस्मत= होनी, विधि, नियति, भाग्य
  • कच= बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
  • कबूतर= कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
  • कणठ= ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
  • कृपा= प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह
sun synonyms in hindi
sun synonyms in hindi
  • किताब= पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
  • किनारा= तीर, कूल, कगार, तट
  • किसान= कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
  • कृष्ण= राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवललभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी
  • कान= कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
  • कोयल= कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
  • क्रोध= रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात
  • कार्तिकेय= कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द
  • कुत्ता= श्वा, श्रवान, कुक्कुर शुनक, सरमेव
  • कल्पद्रुम= देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन
  • काक= कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन
  • कीर्ति= यश, प्रसिद्धि
  • खाना= भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन
  • खग= पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
  • खंभा= स्तूप, स्तम्भ, खंभ
  • खल= दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल
  • खून= रक्त, लहू, शोणित, रुधिर

“ग” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ga”)

  • गणेश= विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विप्रनाशक, भवानीनन्दन, विप्रराज, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त
  • गंगा= देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्वुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा
  • गज= हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल
  • गाय= गा, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी
  • गृह= घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर
  • गर्मी= ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ
  • गुरु= शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
  • गणेश= विनायक, गणपति, लंबोदर, गजानन्‌
  • गंगा= भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी
  • गरुड़= खगेश, पत्रगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख
  • गदहा= खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन

“घ, च, छ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Gha, Cha, Cha”)

  • घट= घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
  • घर= आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
  • घृत= घी, अमृत, नवनीत
  • घास= तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
  • चन्द्र= चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति
  • चंद्रमा= चाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कल्राधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
  • चरण= पद, पग, पाँव, पैर, पाद
  • चतुर= विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
  • चोर= तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक
  • चाँदनी= चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई
  • चॉँदी= रजत, साध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
  • चन्टद्रिका= चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी
  • चोटी= मूर्धा, शीश, सानु, शृंग
  • छतरी= छत्र, छाता, छत्ता
  • छली= छलिया, कपटी, धोखेबाज
  • छवि= शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा
  • छानबीन= जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण
  • छैला= सजीला, बाँका, शौकीन
  • छोर= नोक, कोर, किनारा, सिरा

“ज, झ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ja and Jha”)

  • जल= मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
  • जहर= गरल, कालकूट, माहुर, विष
  • जगत= संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
  • जीभ= रसना, रसज्ञा, जिह्ना, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
  • जंगल= विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
  • जेवर= गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
  • ज्योति= आभा, छवि, युति, दीपि, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
  • जहाज= पोत, जलयान
  • जानकी = सीता, वैदही, जनकसुता, जनकतनया, जनकात्मजा
  • झरना= उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्मर, प्रस्रवण
  • झण्डा= ध्वजा, पताका, केतु
  • झूठ= असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत

“ट, ठ, ड, ढ” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ta, Tha, Da, Dha”)

  • टक्‍कर= मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला
  • टहलुआ= नौकर, सेवक, खिदमतगार
  • टाँग= पाँव, पैर, टंक
  • टीका= तिलक, चिह्, दाग, धब्बा
  • टोना= टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका
  • ठंड= ठंड, शीत, सर्दी
  • ठग= छली, धूर्त, धोखेबाज
  • ठाव= स्थान, जगह, ठिकाना
  • ठिंगना= बौना, वामन, नाटा
  • ठीक= उपयुक्त, उचित, मुनासिब
  • ठेठ= निपट, निरा, बिल्कुल
  • उंडा= सोंटा, छड़ी, लाठी
  • डाली= भेंट, उपहार
  • ठब= ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा
  • ढाँचा= पंजर, ठठरी
  • ढील= शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता
  • ढूँढ= खोज, तलाश
  • ढोर= चौपाया, मवेशी

“त, थ, द” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ta, Tha and Da”)

  • तालाब= सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, हृद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
  • तोता= सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय
  • तरुवर= वृक्ष, पेड़, द्रम, तरु, विटप, रूंख, पादप
  • तलवार= असि, कृपाण, करवाल, खड़ग, शमशीर चन्द्रह्मस
  • तरकस= तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी
  • तामरस= कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर
  • तिमिर= तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा
  • तीर= शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
  • थोड़ा= अल्प, न्यून, जरा, कम
  • थाती= जमापूँजी, धरोहर, अमानत
  • थाक= ठेर, समूह
  • थप्पड़= तमाचा, झापड़
  • थंभ= खंभ, खंभा, स्तम्भ
  • दूध= दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
  • दास= नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृूत्य, किंकर
  • दुःख= पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्‍्तणा, शोक, खेद, पीर,
  • देवता= सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध
river synonyms in hindi
river synonyms in hindi
  • द्रव्य= धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति
  • दैत्य= असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस
  • दघि= दही, गोरस, मट्ठा, तक्र
  • दरिद्र= निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
  • दिन= दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्
  • दीन= ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल
  • दीपक= दीप, दीया, प्रदीप
  • दुष्ट= पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
  • दाँत= दशन, रदन, रद, द्विज, दन्‍त, मुखखुर
  • दर्पण= शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
  • दुर्गा= चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
  • दया= अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना
  • देव=अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य
  • देह= काया, तन, शरीर, वपु, गात

Also Read- 51+ फलों के नाम- Fruits Name In Hindi and English

“ध, थ, न” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Dha, Tha, Na”)

  • धन= दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
  • धरती= धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
  • धनुष= चाप्‌, शरासन, कमान, कोदंड, पिनाक, सारंग, धनु
  • नदी= तनूजा, सरित, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, आपगा, निम्रगा, कूलंकषा, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
  • नौका= नाव, तरिणी, जलयान, जलपात्र, तरी, बेड़ा, डोंगी, तरी, पतंग
  • नाग= विषधर, भुजंग, अहि, उरग, काकोदर, फणीश, सारंग, व्याल, सर्प, साँप
  • नर्क= यमलोक, यमपुर, नरक, यमालय
  • नर= जन, मानव, मनुष्य, पुरुष, मर्त्य, मनुज
  • निंदा= दोषारोपण, फटकार, बुराई, भर्त्सना
  • नेत्र= चक्षु, लोचन, नयन, अक्षि, चख, आँख
  • नया= नूतन, नव, नवीन, नव्य

“प, ब” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Pa and Ba”)

  • पति= भर्ता, वल्लभ, स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
  • पत्नी= भार्या, दारा, बेगम, कत्रत्र, प्राणप्रिया, वधू, वामा, अर्धागिनी, सहरधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, जोरू, वामांगिनी
  • पक्षी= खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, विहग, परिन्‍दा, शकुन्त, अण्डज, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
  • पर्वत= पहाड़, गिरि, अचल, भूमिधर, तुंग आद्रि, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
  • पण्डित= सुधी, विद्वान, कोविद, बुध, धीर, मनीषी, प्राज्, विचक्षण
  • पुत्र= बेटा, लड़का, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन
  • पुत्री= बेटी, आत्मजा, तनूजा, दुहिता, नन्दिनी, लड़की, सुता, तनया
  • पृथ्वी= धरा, धरती, भू, इला, उर्वी, धरित्री, धरणी, अवनि, मेदिनी, क्षिति, मही, वसुंधरा, वसुधा, जमीन, भूमि
  • पुष्प= फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप
  • पानी= जल, नीर, सलिल, अंबु, अंभ, उदक, तोय, जीवन, वारि, पय, अमृत, मेघपुष्प, सारंग
  • पार्वती= अपर्णा, अंबिका, आया, उमा, गौरी, गिरिजा, भवानी, रुद्राणी, शिवा
  • परिवार= कुटुंब, कुनबा, खानदान, घराना
  • परिवर्तन= बदलाव, हेरफेर, तबदीली, फेरबदल
  • पत्थर= पाहन, पाषाण, प्रस्तर, उपल्
  • पथ= मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता
  • पिता= जनक, तात, पितृ, बाप
  • प्रकाश= ज्योति, चमक, प्रभा, छवि, युति
  • पेड़= तरु, द्रुम, वृक्ष, पादप, रुक्ष
  • पैर= पाँव, पद, चरण, पाद, पग
  • पवन= वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
  • फल= फलम, बीजकोश
  • फूल= पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून
  • बाण= सर, तीर, सायक, विशिख, आशुग, इषु, शिलीमुख, नाराच
  • बिजली= घनप्रिया, इन्द्रवज़, चंचला, सौदामनी, चपला, बीजुरी, क्षणप्रभा, घनवलली, शया, ऐरावती, दामिनी, ताडित, विद्युत
  • ब्रह्मा= विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, आत्मभू, लोकेश, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ
  • ब्राह्मण= द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, अग्रजन्मा, द्विजाति, भूसुर, मह्दीसुर, वाडव, भूमिसुर, भूमिदेव
  • बहुत= अनेक, अतीव, अति, बहुल, भूरि, बहु, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य
  • बादल= मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
  • बालू= रेत, बालुका, सैकत
  • बन्दर= वानर, कपि, कपीश, मर्कट, कीश, शाखामृग, हरि
  • बगीचा= बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया
  • बाल= कच, केश, चिकुर, चूल
  • बलदेव= बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण

“भ, म, य” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Bha, Ma and Ya”)

  • भौंरा= अलि, मधुव्रत, शिलीमुख, मधुप, मधुकर, द्विरेप, षट्पद, भृंग, भ्रमर
  • भोजन= खाना, भोज्य सामग्री, खाद्य वस्तु, आहार
  • भय= भीति, डर, विभीषिका
  • भाई= तात, अनुज, अग्रज, भाता, भ्ातृ
  • भूषण= जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
  • मछली= मीन, मत्स्य, झख, झष, जलजीवन, शफरी, मकर
  • महादेव= शम्भु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्वर, शंकर, चन्द्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन
  • मेघ= घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अम्बुद, पयोधर
  • मुनि= यती, अवधूत, संन्‍्यासी, वैरागी, तापस, सन्त, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष
  • मित्र= सखा, सहचर, स्नेही, स्वजन, सुहृदय, साथी, दोस्त
  • मोर= केक, कलापी, नीलकंठ, शिखावल, सारंग, ध्वजी, शिखी, मयूर, नर्तकप्रिय
  • मनुष्य= आदमी, नर, मानव, मानुष, जन, मनुज
  • मदिरा= शराब, हाला, आसव, मधु, मद्य, वारुणी, सुरा, मद
  • मधु= शहद, रसा, शहद, कुसुमासव
  • मृग= हिरण, सारंग, कृष्णसार
  • माता= जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा
  • मूर्ख= गंवार, अल्पमति, अज्ञानी, अपढ, जड़
  • मृत्यु= देहांत, मौत, अंत, स्वर्गवास, निधन, देहावसान, पंचत्व, इंतकाल, काशीवास, गंगालाभ, निर्वाण, मरण
  • माँ= अंबा, अम्बिका, अम्मा, जननी, धात्री, प्रसू
  • मुर्गा= तमचूक, अरुणशिखा, ताम्रचूड़, कुक्कुट
  • मग= पन्‍्थ, मार्ग, बाट, पथ, राह
  • मूढ= मूर्ख, अज्ञानी, निर्बुद्धि, जड़, गंवार
  • मैना= सारी, सारिका, त्रिलोचना, मधुरालाषा, कलहप्रिया
  • मूँगा= प्रवाल, रक्तांग, विद्रुम, रक्तमणि
  • मोक्ष= मुक्ति, परधाम, निर्वाण, कैवल्य, सद्गति, निर्वाण, परमपद, अपवर्ग
  • यम= सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज
  • यमुना= कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा
  • युवति= युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयाौवना

“र, ल, व” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ra, La, Va”)

  • रात्रि= निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, रजनी, त्रियामा, क्षणदा, शर्वरी, तमस्विनी, भावरी
  • रात= रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी
  • राजा= नृपति, भूपति, नरपति, नृप, महीप, राव, सम्राट, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति
  • रवि= सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश, अंशुमाली, सूर्य
  • रमा= इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया
  • रामचन्द्र= अवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन
  • रावण= दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र
  • राधिका= राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा
  • रक्त= खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित
  • राक्षस= दैत्य, असुर, निशाचर
  • लक्ष्मी= चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्ममा, सिन्धुसुता, कमलासना
  • लड़का= बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार
  • लड़की= बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या
  • लक्ष्मण= लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष
  • लौह= अयस, लोहा, सार
  • लता= बल्‍लरी, बल्‍ली, बेली
  • वृक्ष= तरू, अगम, पेड़, पादप, विटप, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, ट्रुम
  • विवाह= शादी, गठबंधन, परिणय, व्याह, पाणिग्रहण
  • वायु= हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत
  • वसन= अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर
  • विधवा= अनाथा, पतिहीना, राँड
  • विष= ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट
  • विष्णु= नारायण, दामोदर, पीताम्बर, माधव, केशव, गोविन्द, चतुर्भज, उपेन्द्र, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वम्भर, लक्ष्मीपति, मधुरिपु
  • विश्व= जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया
  • विद्युत= चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका
  • वारिश= वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात
  • वीर्य= जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज
  • वज्= कुलिस, पवि, अशनि, दभोल्ि
  • विशाल= विराट, दीर्घ, वृह्त, बड़ा, महा, महान
  • वर्षा= पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षाऋतु
  • वसन्‍त= मधुमास, माधव, कुसुमाकर, ऋतुराज
  • वन= कानन, विपिन, अरण्य, कांतार

“श, ष, स” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Sha, Sha and Sa”)

  • शेर= हरि, मृगराज, व्याप्र, मृगेन्द्र, केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज
  • शिव= भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर
  • शरीर= देह, तनु, काया, कलेवर, वपु, गात्र, अंग, गात
  • शत्रु= रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, प्रतिपक्षी, अरि, विपक्षी, अराति
  • शिक्षक= गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय
  • शेषनाग= अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्‍नग, फणीश, सारंग
  • शुभ्र= गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, धवल, शुक्ल, अवदात
  • शहद= पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द
  • सरस्वती= गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
  • सेना= ऊनी, कटक, दल, चमू, अनीक, अनीकिनी
  • साधु= सज्जन, भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन
  • सलिल= अम्बु, जल नीर, तोय, सलिल, पानी, वारि
  • सगर्भ= बंधु, भाई, सजात, सहोदर, भ्राता, सोदर
  • सगर्भा= भगिनी, सजाता, सहोदर, बहिन, सोदरा
  • षंड= हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द
  • षडानन= षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर
  • समुद्र= सागर, पयोधि, उदधघि, पारावार, नदीश, नीरनिधि, अर्णव, पयोनिधि, अब्धि, वारीश, जलधाम, नीरधि, जलघधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि
  • समूह= दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय
  • सरस्वती= गिरा, भाषा, भारती, शारदा, ब्राह्मी, वाक, जातरूप, हाटक, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
  • सुमन= कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुष्प, फूल
  • सीता= वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया
  • सर्प= साँप, अहि, भुजंग, ब्याल, फणी, पत्रग, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
  • सोना= स्वर्ण, कंचन, कनक, सुवर्ण, हाटक, हिरण्य, जातरूप, हेम, कुंदन
  • सूर्य= रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, मरीची, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड
  • संसार= जग, विश्व, जगत, लोक, दुनिया
  • सिंह= केसरी, शेर, महावीर, व्याप्र, पंचमुख, मृगेन्द्र, केहरी, केशी, ललित, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज
  • सम= सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल्र
  • समीप= सन्निकट, आसन्‍न, निकट, पास
  • सभा= अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा
  • सुन्दर= कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य
  • सन्ध्या= सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि
  • स्त्री= सुन्दरी, कान्‍ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी
  • सुगंधि= सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
  • स्वर्ग= सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक
  • स्वर्ण= सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरिण्य
  • सहेली= अलि, भट्‌, संगिनी, सहचारिणी, आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री
  • संसार= लोक, जग, जहान, भूमण्डल, दुनियाँ, भव, जगत, विश्व

“ह,” से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Synonyms Starting With “Ha”)

  • हस्त= हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा
  • हिमालय= हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगपति, हिमपति, नगराज, हिमाद्रि, नगेश
  • हिरण= सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन
  • होंठ= अक्षर, ओछ्ठ, ऑंठ
  • हनुमान= पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति
  • हिमांशु= हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति
  • हंस= कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक
  • हृदय= छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर
  • हाथ= हस्त, कर, पाणि
  • हाथी= नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल

हिंदी पर्यायवाची शब्द से जुडी थोड़ी उपयोगी जानकरी

आपको निचे इस Topic से जुडी थोड़ी उपयोगी जानकारी मिलेगी, जो मुझे लगता है की शायद आपको जरूर काम में आएगी। और अगर आपको इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है तो आप हमें निचे कमेंट करके बता सकते है, हम जरूर आपकी सहायता जल्द करेंगे।

हिंदी पर्यायवाची शब्द पीडीएफ- Hindi Synonyms PDF

यदि आप Google Chrome Browser का उपयोग करते हैं, तो आप आसानी से यह हिंदी पर्यायवाची Page को PDF में Convert कर सकते हैं। आपको Chrome Browser में इस Page पर Print पर क्लिक करना है और यह सम्पूर्ण पेज PDF के रूप में सेव पर क्लिक करना है। अगर आपको यह काम थोड़ा कठिन लगता है तो, निचे आपको PDF की डायरेक्ट लिंक दिए हुई है. आप यह फ़ाइल अपने फोन या कंप्यूटर में सेव कर सकते है.

Hindi Synonyms vs Antonym (पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द में क्या फर्क है)

विलोम पर्यायवाची के एक दम विपरीत हैं। सरल भाषा में इन शब्दों के अर्थ एक दूसरे के विपरीत या एक दम उलटे होते हैं। यदि आप विलोम शब्द के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट में आपको एक अलग Article मिलेगा, जिसमें आपको विस्तृत जानकारी मिलेगी।

पर्यायवाची शब्द का महत्व क्या है? (What is Importance of Synonyms?)

समानार्थी शब्द मूल रूप से एक शब्द है जो दूसरे इससे जुड़े दिए गए शब्द के बराबर अर्थ दर्शाते है। यह नाम दो ग्रीक भाषा “सिन” और “ओनिम” से बनाया गया है, जो व्यक्तिगत रूप से “एक साथ” और “नाम” का अर्थ दर्शाता है। बात करते और लिखते समय, अपने शब्द जाल को विकसित करने और समान शब्दों का लगातार उपयोग न करने का प्रयास करने के लिए शायद सबसे आदर्श तरीका इन शब्दों का उपयोग करना है.

यह एक समग्र अभिव्यक्ति है जो एक प्रकार के शब्द संदर्भ को दर्शाती है जो उन शब्दों का आपको एक विस्तृत विवरण देता है जिनके समकक्ष समानार्थी या तुलनीय महत्व हैं जैसा कि किसी भी शब्द का इस Topic में उल्लेख किया गया है। उदाहरण के लिए, यदि कुछ भी दर्शाना चाहते है तो आपके एक शब्द के दो या उससे ज्यादा पर्याय अर्थ वाले शब्द प्राप्त होंगे।

मुझे लगता है की कोई भी लेखक को इन शब्दों का ज्ञान ज्यादा होता है. जब वह कुछ भी लिखते है तो एक शब्द का बार बार उपयोग करने की बजाय वह पर्याय अर्थ वाले शब्द का इस्तेमाल करते है. इनसे वह जो भी लिखते है उसकी सुंदरता में बढ़ोतरी होती है.

पर्यायवाची शब्द का उपयोग करने के लाभ (Benefits of using synonyms)

अपनी सामग्री में कुछ बार “सुन्दर” का उपयोग करने के बजाय, आप अपने लेखन को अधिक आसानी से चित्रित करने के लिए समकक्ष शब्दों का उपयोग कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, “लुभाने वाला,” “चौंकाने वाला” शब्द का बार बार उपयोग करने की बजाय आप “मोहक” शब्द का उपयोग कर सकते है. यह आपके लेखन को और भी ज्यादा तेज बनता हैं.

समान शब्दों के अपने तेज और स्पष्ठ शब्दों के रूप में निर्माण करना बहुत आसान है, और इस लेख में बाद में यह सूची आपको शुरुआत में बहोत सहायता करेगी। उसी तरह जैसे कि आपके शब्द जाल को बनाने के किसी भी प्रयास के साथ, एक डायरी या नए शब्दों का संक्षिप्त विवरण रखना उपयोगी होता है, जिनसे आपको कुछ भी लिखते समय संकेत मिलता है।

  • किसी भी पाठ या लेखन प्रक्रिया को काफ़ी अधिक मोहक बनाने के लिए.
  • नीरस शब्दों से दूर रहने में यह शब्द आपकी मदद करते है।
  • अपने और दूसरों व्यक्ति के बीच पत्राचार में सुधार लाने के लिए उपयोगी है.
  • पढ़ने वाले कोई भी व्यक्ति को आकर्षित करने के लिए।
  • इन शब्दों के और भी कही फायदे है.

उन नए समकक्षों को याद रखने के लिए नियमित रूप से उपयोग करना भी जरुरी बन जाता है। जितना अधिक आप नए शब्दों का उपयोग करेंगे, उतनी ही तेज़ी से वे आपके मौखिक या रचित परिचय में याद रहते जायेंगे।

शब्दों का जाल लेखकों और संपादकों के लिए एक कठिन मुद्दा है और कही बार इसे कॉपीराइट अतिक्रमण के रूप में देखा जाता है। यह इस तथ्य के आलोक में विद्वानों के विश्लेषकों के लिए विशेष रूप से वास्तविक है कि परीक्षा रिकॉर्ड में किसी अन्य व्यक्ति के काम की चोरी करने से उनकी लोकप्रियता कम हो सकती है या समाप्त भी हो सकती है।

संक्षेपण हमें एक समान संदेश को प्रसारित करने के लिए कम शब्दों का उपयोग करके एक लंबे पेरेग्राफ को कम करने की अनुमति देता है, और यह अधिक संख्या में रेफरन्स का उपयोग करने की बाध्यता से दूर रहने में मदद कर सकता है। यह वह जगह है जहां समकक्ष उपयोगी साबित होते हैं, फिर भी आपको पता होना चाहिए कि किन शब्दों का उपयोग कहा करना है।

आज ज्यादातर लोग Copyright infringement से बचने के लिए सामान अर्थ वाले शब्दों का उपयोग करते है, जहा उस लेखन का मतलब एक दम सामान जैसा होता है पर शब्दों का प्रयोग काफी अलग किया हुआ होता है. इस प्रकार के लेखन को लिखने के तरीके को इंग्लिश में Paraphrasing भी कहा जाता है.

FAQ (Frequently Asked Question)

What is Hindi word of “Synonyms?”

You can say “पर्यायवाची शब्द” (Paryayvachi Shabd) in Hindi.

What is Hindi synonyms and antonyms?

Synonyms i.e. more than one word whose construction is different, but its meaning is the same. Whereas antonyms have the opposite meaning of the words.

हिंदी पर्यायवाची और विलोम शब्द क्या है?

पर्यायवाची शब्द यानि एक से ज्यादा शब्द जिसका बंधारण अलग अलग है, पर उसका अर्थ एक जैसा होता है. जबकि विलोम शब्दों के अर्थ एक दूसरे से एकदम उलटे होते है.

सबसे उपयोगी 100 पर्यायवाची शब्द कोनसे है?

वैसे तो 100 से ज्यादा शब्द आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते है पर आपको ऐसे शब्दों का लिस्ट इस article में मिलेगा।

सूर्य का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

सूर्य के दो से ज्यादा पर्यायवाची शब्द है, जैसे की रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, दिवाकर, सविता, भानु, दिनेश और अंशुमाली।

नदी का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

नदी के दो से ज्यादा पर्यायवाची शब्द है, जैसे की तनूजा, सरिता, शौवालिनी, स्रोतस्विनी, तटिनी, सरि, जयमाला और तरंगिणी।

बादल का पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

बादल के दो से ज्यादा पर्यायवाची शब्द है, जैसे की मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद और पयोधर।

घर के पर्यायवाची शब्द क्या होता है?

घर के दो से ज्यादा पर्यायवाची शब्द है, जैसे की आलय, आवास, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास और सदन।

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या है?

इन शब्दों की परिभाषा की बात करे तो यह शब्दों की संरचना अलग-अलग होती है पर उनके अर्थ एक जैसे होते है. उदाहरण के तौर पर अग्नि जिसके पर्यायवाची शब्द आग और ज्वाला होते है, यह तीनो शब्द दिखने में आपको अलग अलग लगेंगे पर सभी का अर्थ एक जैसा होता है.

Disclaimers

शायद इस Article में Typing की बहुत सारी गलतियाँ हो सकती हैं। हो सकता है कि कोई शब्द गलत आ गया हो, आपको इसे ध्यान में रखना होगा। आप अपनी संतुष्टि के लिए कसी भी सचोट रेफरन्स बुक या मटेरियल पर खोज कर सकते हैं या किसी पुस्तक में इसकी तुलना कर सकते हैं.

Summary

आज के “500+ उपयोगी हिंदी पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द- Useful Synonyms in Hindi” article में आपने हिंदी व्याकरण Related एक बहोत ही लोकप्रिय विषय में उपयोगी जानकरी प्राप्त कियी। आशा है कि आपको यह Post अच्छी लगी होगी और आपको आवश्यक जानकारी जरूर मिली होगी। हालाँकि अपको लगता है कि इसमे कोई सुधार करने कि जरुरत है, तो आप नीचे टिप्पणी करके हमें बता सकते हैं, हम उसे जरूर करेंगे।

Leave a Comment